Get App

क्रेडिट स्कोर: हार्ड इंक्वायरी बनाम सॉफ्ट इंक्वायरी, जानिए क्या है अंतर

क्या हर बार क्रेडिट स्कोर चेक करने से आपका स्कोर कम हो जाता है? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि इंक्वायरी हार्ड है या सॉफ्ट. जानिए दोनों के बीच का अंतर, उनका क्रेडिट स्कोर पर असर और अपनी क्रेडिट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के आसान तरीके.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 2:25 PM
क्रेडिट स्कोर: हार्ड इंक्वायरी बनाम सॉफ्ट इंक्वायरी, जानिए क्या है अंतर

लेंडर्स और फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स अक्सर आपके क्रेडिट स्कोर को चेक करके आपकी क्रेडिटवर्थीनेस का आकलन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लेंडर की इंक्वायरी आपके क्रेडिट स्कोर को कैसे प्रभावित करती है? ये इंक्वायरी दो तरह की हो सकती है. इनमें पहली है हार्ड इंक्वायरी और दूसरी है सॉफ्ट इंक्वायरी. इन दोनों का आपके क्रेडिट स्कोर पर अलग-अलग असर पड़ता है.

क्रेडिट इंक्वायरी क्या होती है?

क्रेडिट इंक्वायरी तब होती है, जब कोई लेंडर आपकी क्रेडिटवर्थीनेस चेक करने के लिए आपकी क्रेडिट रिपोर्ट देखता है. यह इंक्वायरी ये तय करने में मदद करती है कि आप क्रेडिट प्रोडक्ट्स या सर्विसेज के लिए क्वालिफाई करते हैं या नहीं. आप खुद भी अपना क्रेडिट स्कोर ऑनलाइन कभी भी चेक कर सकते हैं और इससे आपका स्कोर प्रभावित नहीं होता है. मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर आप फ्री में क्रेडिट स्कोर और डिटेल्ड क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं. ये टूल आपके क्रेडिट स्कोर को मैनेज करने और इंक्वायरी से जुड़ी मुश्किलों को समझने में मदद करता है.

क्रेडिट इंक्वायरी को दो कैटेगरी में बांटा जाता है. इनमें हार्ड इंक्वायरी और सॉफ्ट इंक्वायरी शामिल हैं.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें