Smallcap Tea Stock: सरकारी चाय कंपनी एंड्रयू यूल एंड कंपनी के शेयर आज करीब 20% उछल पड़े। इसके शेयरों में यह तेजी सरकार के एक आग्रह के चलते है जिसमें सभी मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट्स से आधिकारिक बैठकों, कॉन्फ्रेंसेज, कैंटीन और गवर्नमेंट कैंटीन में यूल टी (Yule Tea) सर्व करने को कहा गया है। इसके चलते शेयरो की चमक बढ़ गई। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया और मुनाफावसूली की लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 15.14% की बढ़त के साथ ₹29.34 पर है। इंट्रा-डे में यह 19.65% चढ़कर ₹30.50 तक पहुंच गया था।
