Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल पहले गिरने से सिर में गंभीर चोटें आने के बाद से कोमा में चल रहे 32 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम सांस लेने की अनुमति दे दी है। यह देश में कोर्ट की तरफ से आदेशित इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) का पहला मामला है। यह फैसला जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की भावुक बेंच ने सुनाया।
