मामाअर्थ और डर्मा कंपनी ब्रांड की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में आगे 32 प्रतिशत तक का उछाल आ सकता है। ऐसी उम्मीद ICICI Securities के नए टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 500 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह शेयर के पिछले क्लोजिंग प्राइस से 32 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज ने रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि होनासा की अगली एनालिस्ट मीट में शायद कम समय में रिकवरी के बजाय ग्रोथ की सस्टेनेबिलिटी, मुनाफे और बिजनेस के लंबे समय के स्वरूप पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
