NCERT Book Row: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (25 फरवरी) को नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की क्लास 8 की नई किताब में 'ज्यूडिशियरी में करप्शन' से जुड़े कंटेंट पर स्वतः संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया। शीर्ष अदालत ने कहा कि धरती पर किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं देंगे। खुद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने क्लास 8 की नई किताब में 'ज्यूडीशियल करप्शन' से जुड़े चैप्टर पर कड़ी आपत्ति जताई। CJI ने कहा कि किसी को भी इस बात की इजाजत नहीं दी जाएगी कि वो न्यायपालिका को बदनाम करें।
