Get App

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने की याचिका पर अंतरिम आदेश नहीं दिया, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ

Supreme Court on CEC Gyanesh Kumar: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने के लिए अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ECI, ज्ञानेश कुमार और अन्य दो चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ECI के उन फैसलों को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया गया है, जो कथित तौर पर एकतरफा तरीके से लिए गए थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 2:05 PM
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने की याचिका पर अंतरिम आदेश नहीं दिया, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ
Supreme Court on CEC Gyanesh Kumar: सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया है

Supreme Court on CEC Gyanesh Kumar: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने के लिए कोई अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI), CEC ज्ञानेश कुमार और अन्य दो चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ECI के उन फैसलों को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया गया है, जो कथित तौर पर एकतरफा तरीके से लिए गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने भारत के चुनाव आयोग में बाकी दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना एकतरफा फैसले लिए।

चीज जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका में लगाए गए आरोपों पर भारत के चुनाव आयोग (ECI) से जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने संकेत दिया कि अगर चुनाव आयोग का जवाब देखने के बाद उसे लगता है कि CEC ने कुछ फैसले बिना जरूरी आम सहमति के लिए थे, तो वह उन फैसलों पर दोबारा विचार कर सकता है या उन्हें वापस ले सकता है।

'आयोग के फैसले बहुमत के आधार पर लिए जाने चाहिए'

CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची तथा जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने वरिष्ठ वकील विकास सिंह की दलीलों पर गौर करते हुए केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है। पीठ ने कहा कि निर्वाचन आयोग के फैसले या तो सर्वसम्मति से या बहुमत के आधार पर लिए जाने चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि वह यह मानकर चल रही है कि आयोग के सभी फैसले इसी प्रक्रिया के तहत लिए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें