पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। नंदीग्राम से एक बार फिर सियासी टकराव की तस्वीर सामने आई है। शनिवार (27 दिसंबर) की सुबह राज्य के विपक्षी नेता और भाजपा विधायक शुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को कड़ी चेतावनी दी। दअरसल, यह पूरा मामला एक BJP कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जिसे TMC के प्रचार फ्लेक्स को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
