Get App

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ के समय स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

Delhi Airport: जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब विमान रनवे पर खड़ा था और उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। आग लगते ही तुरंत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 11:18 AM
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ के समय स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (26 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (26 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (SWISS) की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान खराबी आ गई, जिसके बाद इंजन में आग लग गई। हालांकि समय रहते पायलट की सूझबूझ से टेकऑफ रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हालात को संभालने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बताया जा रहा है कि इस घटना में शामिल विमान एयरबस ए330-343 था। स्विस एयर की इस फ्लाइट में कुल 232 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे।

टेकऑफ के समय लगी आग

जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब विमान रनवे पर खड़ा था और उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। आग लगते ही तुरंत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान से पहले ही विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें