Tamil Nadu Exit Poll: कड़े मुकाबले में डीएमके से आगे निकली AIADMK, विजय का ग्लैमर काम नहीं आया

Tamil Nadu Exit Poll: VoteVibe के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, AIADMK की अगुवाई वाले गठबंधन को राज्य में कुल 234 सीटों में से 114-124 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल के नतीजें सिर्फ सीएनएन-न्यूज18 पर आए हैं। इसके मुताबिक, राज्य में डीएमके को 103-113 सीटें मिल सकती हैं

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 8:20 PM
Story continues below Advertisement
एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, मशहूर एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को रा्य में सिर्फ 4-10 सीटें मिल सकती हैं।

Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु के 2026 विधानसभा चुनावों में एआईडीएमके को बढ़त मिलती दिख रही है। 29 अप्रैल को आए एग्जिट पोल के नतीजों से संकेत मिलता है कि डीएमके के मुकाबले एआईडीएमके को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। राज्य में 23 अप्रैल को विधान सभा चुनाव हुए थे। 29 अप्रैल को एग्जिट पोल के नतीजे आए।

डीएमके को 103-113 सीटें मिल सकती हैं

VoteVibe के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, AIADMK की अगुवाई वाले गठबंधन को राज्य में कुल 234 सीटों में से 114-124 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल के नतीजें सिर्फ सीएनएन-न्यूज18 पर आए हैं। इसके मुताबिक, राज्य में डीएमके को 103-113 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, राज्य विधानसभा चुनावों के असल नतीजे 4 मई को आएंगे। तब पता चलेगा कि राज्य में डीएमके और एआईडीएमके में से किसकी सरकार बनेगी। अभी राज्य में डीएमके सत्ता में है।


विजय की टीवीके को सिर्फ 4-10 सीटें

एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, मशहूर एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को राज्या में सिर्फ 4-10 सीटें मिल सकती हैं। विजय ने पूरे राज्य में धुआंधार प्रचार किया था। यह उम्मीद की जा रही थी कि उनकी पार्टी टीवीके का प्रदर्शन चुनावों में अच्छा रहेगा। लेकिन, एग्जिट पोल में पार्टी को उम्मीद से कम सीटें मिलती दिख रही हैं। इसका मतलब है कि विजय की रैलियों में भीड़ की वजह उन्हें देखने के लिए लोगों का उत्साह था, जो वोट में नहीं बदला।

इस बार त्रिकोणीय था चुनावी मुकाबला

हालांकि, विजय की टीवीके के चुनावी मैदान में उतरने से राज्य में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। मुख्य लड़ाई मुख्य मंत्री एमके स्टालिन की डीएमके, ई पलानासामी की अगुवाई वाले एआईडीएमके-एनडीए गठबंधन और विजय की टीवीके के बीच थी। टीवीके सबसे नई पार्टी है, जिसने इस बार सभी 234 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए। इस बार राजनीतिक दलों ने वोटर्स को खूब रेवड़ियां बांटने का वादा किया।

tamil exitइस बार राजनीतिक दलों के मुख्य मुद्दे

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों में वेल्फेयर, करप्शन और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे थे। हालांकि, डीएमके ने राज्य की अस्मिता को बड़ा मसला बनाया। उधर, विजय की टीवीके को युवाओं का समर्थन मिलते दिखा। पिछले चार दशकों से राज्य में मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईडीएमके के बीच रहा है। लेकिन, इस बार विजय की टीवीके ने चुनावों को दिलचस्प बना दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।