Get App

Tamil Nadu politics: तमिलनाडु में बड़ा खेला! बागी AIADMK गुट ने TVK को समर्थन देने का किया ऐलान, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय को मिली संजीवनी

Tamil Nadu politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के बागी विधायकों ने मंगलवार (12) को कहा कि वे अहम फ्लोर टेस्ट से पहले सरकार बनाने में सीएम जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को समर्थन देंगे। AIADMK नेता CV शनमुगम ने इसका ऐलान किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 12, 2026 पर 11:15 AM
Tamil Nadu politics: तमिलनाडु में बड़ा खेला! बागी AIADMK गुट ने TVK को समर्थन देने का किया ऐलान, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय को मिली संजीवनी
AIADMK नेता सी.वी. षणमुगम ने कहा कि हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया, जो विजयी रही

Tamil Nadu politics: तमिलनाडु की राजनीति से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के बागी सीनियर विधायकों एस.पी. वेलुमणि और सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले गुट ने सत्तारूढ़ सीएम सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। अन्नाद्रमुक के विधायक वेलुमणि ने मंगलवार (12 मई) को इसकी घोषणा करते हुए AIADMK की महापरिषद की बैठक तत्काल बुलाने की मांग की।

षणमुगम ने कहा कि अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी सरकार बनाने के लिए पूर्व सीएम एमके स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के साथ गठबंधन करना चाहते थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे आज दोपहर मुख्यमंत्री विजय से मिलकर उनकी सरकार को समर्थन देने के लिए पत्र सौंपेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि AIADMK महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी सरकार बनाने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) को समर्थन देना चाहते थे।

उन्होंने आगे कहा, "हमने उनके (पलानीस्वामी के) इस फैसले का विरोध किया क्योंकि अन्नाद्रमुक का गठन ही द्रमुक को हराने के लिए किया गया था।" षणमुगम ने यह भी मांग की कि पलानीस्वामी को तुरंत पार्टी की महापरिषद की बैठक बुलानी चाहिए।

आज विजय से करेंगे मुलाकात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें