Get App

TCS नासिक में लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी शफी शेख के साथ जेल में ये क्या हो गया!

TCS Nashik Conversion: आज इस मामले की सुनवाई बंद कमरे में हुई। इस दौरान शफी शेख और रजा मेमन को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपी धार्मांतरण से जुड़े मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। अब कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 5:51 PM
TCS नासिक में लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी शफी शेख के साथ जेल में ये क्या हो गया!
TCS नासिक में लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी शफी शेख के साथ जेल में ये क्या हो गया!

TCS नासिक धर्मांतरण मामले एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में एक आरोपी शफी शेक ने कोर्ट में बताया कि उसके साथ जेल में मारपीट हुई। आरोपी ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया कि नासिक रोड जेल में उसके साथ मारपीट हुई है। आज इस मामले की सुनवाई बंद कमरे में हुई। इस दौरान शफी शेख और रजा मेमन को कोर्ट में पेश किया गया।

News18 की अनन्या गुप्ता ने बताया कि आरोपी धार्मांतरण से जुड़े मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। अब कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

यह मामला टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक स्थित BPO यूनिट में महिला और पुरुष कर्मचारियों के साथ हुए यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयासों से जुड़ा है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला कर्मचारी ने मार्च 2026 के अंत में नासिक के देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप था कि उसके एक सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें