नासिक के TCS ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगे हैं। एक गवाह ने बताया कि आरोपियों में से कुछ लोग दूसरे आरोपियों को कहते थे- “हिंदू लड़कियों से दोस्ती करो और उनसे शादी कर लो”। उन्होंने कहा, “अपना धर्म बदल लो” और अपने धर्म की बातें करते थे। पुलिस इस मामले में 9 शिकायतों की जांच कर रही है। अब तक 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है। एक महिला कर्मचारी (HR मैनेजर) फरार है।
