Air India Flight: सोमवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर कोलकाता के लिए उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। टेक-ऑफ के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ान को रद्द कर दिया गया। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि विमान में 160 यात्री सवार थे और यह शाम 7:30 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन इसे बाद के लिए शेड्यूल कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह तकनीकी खराबी बताई गई है।
