Get App

हिस्ट्रीशीटर के साथ विदेश घूम रहे हैं तेजस्वी यादव? JDU का सनसनीखेज आरोप, DGP से की जांच की मांग

Tejashwi Yadav News: नीरज कुमार ने कहा कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक तेजस्वी यादव इन दिनों पूरे परिवार के साथ विदेश यात्रा पर हैं। वह नए साल के आसपास पटना लौट सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ रमीज नेमत खान नाम का व्यक्ति मौजूद है, जिसकी पृष्ठभूमि आपराधिक बताई जा रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 2:16 PM
हिस्ट्रीशीटर के साथ विदेश घूम रहे हैं तेजस्वी यादव? JDU का सनसनीखेज आरोप, DGP से की जांच की मांग
JDU ने आशंका जताई है कि तेजस्वी यूपी के हिस्ट्रीशीटर रमीज नेमत खान के साथ विदेश घूम रहे हैं

Tejashwi Yadav News: बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने बुधवार (24 दिसंबर) को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाया। कुमार ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव कथित रूप से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के साथ विदेश में घूम रहे हैं। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार को पत्र लिखकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। JDU ने आशंका जताई है कि तेजस्वी यूपी के हिस्ट्रीशीटर रमीज नेमत खान के साथ विदेश घूम रहे हैं।

नीरज कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक तेजस्वी यादव इन दिनों पूरे परिवार के साथ विदेश यात्रा पर हैं। वह नए साल के आसपास पटना लौट सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ रमीज नेमत खान नाम का व्यक्ति मौजूद है, जिसकी पृष्ठभूमि आपराधिक बताई जा रही है। नीरज कुमार के अनुसार, यह मामला न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़ा है। बल्कि राजनीतिक नैतिकता का भी प्रश्न उठाता है।

कौन है रमीज नेमत खान?

JDU नेता ने पत्र में उल्लेख किया है कि पांच दिसंबर 2025 को जब बिहार विधानमंडल का सत्र आयोजित किया जा रहा था। उसी दौरान यह सूचना सामने आई कि नेता प्रतिपक्ष विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने लिखा कि रमीज नेमत खान उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती निवासी है। और उसके परिवार का आपराधिक एवं राजनीतिक इतिहास रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें