तेलंगाना निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान, जानें कब होगा मतदान और कब आएंगे नतीजे

Telangana municipal election : राज्य चुनाव आयुक्त आई. रानी कुमुदिनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी। इसी दिन चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्र सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक जमा किए जा सकेंगे

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement
तेलंगाना में स्थानीय निकायों चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

तेलंगाना में स्थानीय निकायों चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को नगर पालिकाओं और नगर निगमों के चुनावों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य में 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों में चुनाव कराए जाएंगे।  इन निकायों के कुल 2,996 वार्डों में भी चुनाव प्रक्रिया शामिल है। बता दें कि, इन चुनावों में कुल 52.43 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे।

चुनाव के तारीखों का ऐलान

राज्य चुनाव आयुक्त आई. रानी कुमुदिनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी। इसी दिन चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्र सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।


नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी है। इसके बाद 31 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उसी दिन सही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द होता है, तो वह 1 फरवरी को अपील कर सकता है। इन अपीलों पर फैसला 2 फरवरी तक कर लिया जाएगा। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 3 फरवरी है। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

13 फरवरी को आएंगे नतीजे

मतदान 11 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। अगर किसी कारण से दोबारा मतदान कराया जाता है, तो वह 12 फरवरी को होगा। वोटों की गिनती 13 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और गिनती पूरी होते ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने सभी चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से पूरा करें और तय किए गए चुनाव कार्यक्रम का पूरी तरह पालन करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।