Credit Cards

मुंबई उपनगरीय ट्रेनों के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली कवच 5.0 की योजना जल्द होगी शुरू

मुंबई उपनगरीय ट्रेनों के लिए उन्नत ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, कवच 5.0 जल्द ही शुरू की जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क पर उन्नत स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच ​​5.0 शुरू करने की योजना का खुलासा किया। रेल मंत्रालय के अनुसार मुंबई के उपनगरीय रेलवे गलियारों के ऑपरेशंस के अनुरूप इस उन्नत सुरक्षा और सिग्नलिंग तकनीक को बनाया गया है

अपडेटेड Apr 14, 2025 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
रेल मंत्रालय के मुताबिक इन परियोजनाओं का उद्देश्य मौजूदा लाइनों पर भीड़भाड़ कम करना, सेवा में सुधार करना और मुंबई के उपनगरीय यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करना है

मुंबई उपनगरीय ट्रेनों के लिए उन्नत ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, कवच 5.0 (Advanced train protection system, Kavach 5.0) जल्द ही शुरू की जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw) ने मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क पर उन्नत स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच ​​5.0 शुरू करने की योजना का खुलासा किया। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस उन्नत सुरक्षा और सिग्नलिंग तकनीक को मुंबई के उपनगरीय रेलवे गलियारों के ऑपरेशंस के अनुरूप बनाया गया है। पीटीआई के अनुसार मंत्रालय ने कहा, "कवच 5.0 से इंटर-ट्रेन हेडवे में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। इससे ट्रेनें ज्यादा सुरक्षित और कुशलतापूर्वक चल सकेंगी।" महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान, वैष्णव ने राज्य के रेलवे बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में किए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला।

₹17,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स प्रगति पर हैं

मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उपनगरीय रेल सेवाओं के विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे का विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग ₹17,000 करोड़ मूल्य की परियोजनाए प्रगति पर हैं। इसके तहत 300 किलोमीटर से अधिक नई रेलवे लाइनों पर काम चल रहा है।


मंत्रालय ने टिप्पणी की, "इन परियोजनाओं का उद्देश्य मौजूदा लाइनों पर भीड़भाड़ कम करना, सेवा में सुधार करना और मुंबई के उपनगरीय यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करना है।"

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए, वैष्णव ने 238 वातानुकूलित उपनगरीय ट्रेनों की शुरुआत की घोषणा की। इनमें से प्रत्येक को विशेष रूप से मुंबई के दैनिक यात्रियों के यात्रा पैटर्न और आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

7 अप्रैल को घोषित हुए थे 18,658 करोड़ रुपये के पैकेज

रेल मंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं में से एक गोंदिया-बल्लारशाह रेलवे लाइन का दोहरीकरण भी रहा है।  ये 240 किलोमीटर लंबा रणनीतिक गलियारा है, जिस पर 4,819 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

विकास की यह लहर 7 अप्रैल को घोषित एक बड़े बुनियादी ढांचा पैकेज का हिस्सा थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कुल 18,658 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी थी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।