4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक करीब 300 फीट नीचे आ जाने से यात्रियों की सांसें थम गईं। हालांकि, विमान कुछ देर बाद सामान्य हो गया, लेकिन घटना के बाद पायलट का व्यवहार यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बन गया। फ्लाइट में सवार यात्री श्रीकांत झा ने बताया कि पायलट के हाव-भाव और बात करने के तरीके से उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा।
