Get App

Madhya Pradesh Theft Case: ₹100 के गेहूं की चोरी ने नहीं छोड़ा पीछा, 45 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pradesh Theft Case: लगभग 45 साल तक फरार रहने के बाद मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के 65 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर चोरी का आरोप था, जिसकी कीमत इतनी कम थी कि आमतौर पर लोग उसे भूल ही जाते। फिर भी, कानून ने आखिरकार उसे पकड़ ही लिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 7:56 AM
Madhya Pradesh Theft Case: ₹100 के गेहूं की चोरी ने नहीं छोड़ा पीछा, 45 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
₹100 के गेहूं की चोरी ने नहीं छोड़ा पीछा, 45 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pradesh Theft Case: लगभग 45 साल तक फरार रहने के बाद मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के 65 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर चोरी का आरोप था, जिसकी कीमत इतनी कम थी कि आमतौर पर लोग उसे भूल ही जाते। फिर भी, कानून ने आखिरकार उसे पकड़ ही लिया।

यह कहानी साल 1980 की है। बालसमुंद काकड़ इलाके में, जो बलखड़ गांव के पास और बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में आता है, सात युवकों का एक समूह रात में खेतों में घुसा। इस समूह में सलीम (मजीद का बेटा) भी शामिल था। इन लोगों ने करीब 100 रुपये कीमत का गेहूं चोरी कर लिया।

उस समय, एक क्विंटल अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं की कीमत लगभग 115 रुपये थी, जिसका अर्थ है कि चोरी की गई मात्रा मुश्किल से एक छोटी बोरी भरने के लिए पर्याप्त थी - शायद अधिक से अधिक कुछ किलोग्राम।

उस वक्त सलीम की उम्र करीब 20 साल थी। लगता है यह काम उसने जल्दबाजी में किया था। उस दौर में ऐसे छोटे अपराध कई बार नजरअंदाज हो जाते थे, खासकर जब आरोपी जल्दी गायब हो जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें