Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मंगलवार को लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने एक किसान को बीच रास्ते में रोककर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर चंपत हो गए। किसान के पास ₹25 लाख की भारी-भरकम राशि थी, जिसे वह अपने रिश्तेदार को लौटाने जा रहा था।
