Ramban Cloudburst: जम्मू के रामबन में बादल फटने से तीन लोगों की मौत, 5 लापता, कई मकान हुए जमींदोज

Ramban Cloudburst: जम्मू के रामबन जिले के राजगढ़ तहसील में शुक्रवार देर रात अचानक बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है।

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
जम्मू के रामबन में बादल फटने से तीन लोगों की मौत, 5 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ramban Cloudburst: जम्मू के रामबन जिले के राजगढ़ तहसील में शुक्रवार देर रात अचानक बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

बता दें कि रामबन में आई भारी बारिश से कई मकान जमींदोज हो गए। कुछ मकान पूरी तरह से बाढ़ के पानी में बह गए। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय अधिकारियों ने दी जानकारी


स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव दल को तुरंत प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच व्यक्ति अभी भी लापता हैं। अचानक हुए इस बादल फटने की घटना से इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और कई घर व संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, जिससे सामान्य जन-जीवन बाधित हुआ है।

प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं और लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए लगातार राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: 30 अगस्त को क्या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां देखें लेटेस्ट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।