Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता के ऑनलाइन गेमिंग की लत पर आपत्ति जताने के बाद अपने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
लड़कियों की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है।
तीनों बहनें कथित तौर पर नहाने, खाने, स्कूल जाने, सोने और अन्य दैनिक गतिविधियों सहित सभी काम एक साथ करती थीं।
कोविड-19 के दौरान लगी थी ऑनलाइन गेमिंग की लत
बताया जाता है कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी और वे एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन 'कोरियन लव गेम' खेलती थीं। पुलिस के अनुसार, लड़कियां नियमित रूप से स्कूल नहीं जाती थीं।
यह घटना बुधवार तड़के करीब 2 बजे गाजियाबाद के भारत सिटी नामक आवासीय टाउनशिप में घटी।
पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।