UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में पड़ सकते हैं ओले

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक से करवट ले लिया है। जिस वजह से मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (7 अप्रैल) को अलग-अलग जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 2:44 PM
Story continues below Advertisement
उत्तर प्रदेश में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में पड़ सकते हैं ओले

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक से करवट ले लिया है। जिस वजह से मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (7 अप्रैल) को अलग-अलग जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में कई जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम परेशान करने वाला रहेगा। इस दौरान तेज बारिश के साथ तेज और झोंकेदार हवाएं चलेंगी। अनुमान है कि आज प्रदेश के कई जिलों में हवा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं, 8 अप्रैल को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों से प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट जरूर लाई है, लेकिन आने वाले 48 घंटे प्रदेशवासियों के लिए भारी पड़ सकते हैं।


IMD के अनुसार, मौसम में बदलाव का यह सिस्टम पश्चिमी यूपी से शुरू होकर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। खराब मौसम का यह दौर 9 अप्रैल तक जारी रह सकता है।

वहीं अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD ने मंगलवार को कुछ जिलों के लिए मध्यम से हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, कन्नौज, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर और आसपास के जिले शामिल हैं। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ओलावृष्टि पड़ने की भी संभावना जताई है।

लखनऊ - नोएडा में आज होगी बारिश

IMD ने बताया कि मंगलवार को राजधानी लखनऊ में कहीं-कहीं बादल देखने को मिल सकते हैं। जिस वजह से हल्की बूंदाबांदी भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान लगभग 20°C और अधिकतम तापमान 35°C के आसपास रहेगा।

वहीं, नोएडा में भी आज हल्की बारिश हो सकती है, जिस वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। नोएडा का न्यूनतम तापमान लगभग 18°C और अधिकतम तापमान 31°C के करीब रहने की उम्मीद है।

बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने विशेष तौर पर चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। खेतों में काम कर रहे लोगों को भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

उत्तर-पश्चिम भारत में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में देखने को मिल सकता है। इसके असर से अगले 24 से 48 घंटों में अधिकतम तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। साथ ही, न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।