Delhi Judge: दिल्ली के सफदरजंग में जज ने की आत्महत्या! घर के बाथरूम में मिला शव

जानकारी के अनुसार, जज अमन शर्मा का घर ग्रीन पार्क इलाके में है। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे। सफदरजंग थाने को उनके आत्महत्या करने की PCR कॉल मिली थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया, “मेरे भाई ने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है।” सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अमन कुमार शर्मा को घर के अंदर पाया

अपडेटेड May 02, 2026 पर 7:50 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 35 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा अपने घर में मृत पाए गए।

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 35 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा अपने घर में मृत पाए गए। बाथरूम के अंदर उनका शव मिलने के बाद पुलिस को शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना की जानकारी शनिवार दोपहर सामने आई। पुलिस को करीब 1:45 बजे कॉल के जरिए सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि यह सूचना परिवार के एक सदस्य ने दी थी।

घर के बाथरूम में मिली लाश 

जानकारी के अनुसार, जज अमन शर्मा का घर ग्रीन पार्क इलाके में है। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे। सफदरजंग थाने को उनके आत्महत्या करने की PCR कॉल मिली थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया, “मेरे भाई ने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है।” सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अमन कुमार शर्मा को घर के अंदर पाया।


इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस कर रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम जब घर पहुंची, तब अमन कुमार शर्मा बाथरूम के अंदर मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि उन्होंने फांसी लगाकर जान दी। हालांकि, अभी तक किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, फिर भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी घटना की पूरी जानकारी जुटाने के लिए परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

2021 में ज्वॉइन की थी न्यायिक सेवा 

अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उन्होंने साल 2018 में सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से कानून की पढ़ाई पूरी की थी।  अक्टूबर 2025 से वह उत्तर-पूर्वी जिले के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में पूर्णकालिक सचिव के पद पर तैनात थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।