UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का कहर जारी है। मंगलवार, 7 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश ने आमजन को परेशानी में डाल दिया है। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर और बरेली सहित कई जिलों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
8 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में आसमानी आफत देखने को मिलेगी। इस दौरान बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। अनुमान है कि आज प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में 60 किमी की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं (ऑरेंज अलर्ट)
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के सटे हुए जिले।
इन जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट'
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जी, पीलीभीत, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, बांदा, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कानपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, कन्नौज, उन्नाव, सहारनपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, महोबा, हमीरपुर, झांसी,ललितपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी,आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर,अमेठी, रायबरेली और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है।