Get App

TMC विधायक ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, 31 हजार वोटरों के नाम काटने का लगाया आरोप

शौकत मोल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरे इलाके के कई वोटर ऐसे हैं जिनके माता-पिता का रिकॉर्ड 2002 से मौजूद है। सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए गए, सुनवाई भी हुई, इसके बावजूद हजारों नाम लिस्ट से बाहर कर दिए गए। पिछले तीन दिनों में ही करीब 33 हजार नाम हटाए गए हैं

Suresh Kumarअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 9:32 PM
TMC विधायक ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत,  31 हजार वोटरों के नाम काटने का लगाया आरोप
विधायक शौकत मोल्ला ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस बार मामला सीधे वोटर लिस्ट से जुड़ा है। तृणमूल कांग्रेस के कैनिंग ईस्ट विधायक शौकत मोल्ला ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिबनतला पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शौकत मोल्ला ने आरोप लगाया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र कैनिंग ईस्ट से करीब 31 हजार वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसके जरिए गरीब और आम लोगों के मतदान अधिकार छीने जा रहे हैं।

TMC विधायक ने कही ये बात

शौकत मोल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरे इलाके के कई वोटर ऐसे हैं जिनके माता-पिता का रिकॉर्ड 2002 से मौजूद है। सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए गए, सुनवाई भी हुई, इसके बावजूद हजारों नाम लिस्ट से बाहर कर दिए गए। पिछले तीन दिनों में ही करीब 33 हजार नाम हटाए गए हैं।" शौकत मोल्ला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और SIR के नाम पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वे सैकड़ों स्थानीय लोगों को लेकर थाने पहुंचे और CEC के खिलाफ FIR की मांग की।

लगाया है ये आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें