पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेजी से करवट ले रही है। खासकर मुर्शिदाबाद जिला शुरुआत से ही चर्चा में है, और यहां की 22 विधानसभा सीटों पर सभी दल नजर टिकाई हुई है। इसी बीच भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी 'जनता उन्नयन पार्टी' की घोषणा कर सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है।
