GST Registration : देश में UPI ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए GST रजिस्ट्रेशन के लिए टर्नओवर की तय सीमा बढ़ाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक बैंक और वित्तीय संस्थानों ने वित्तमंत्रालय को सुझाव दिया है कि छोटे दुकानदारों को GST के दायरे से बाहर रखा जाए ताकि वो बेहिचक UPI के जरिए लेन देन कर सकें। इस खबर पर ज्यादा डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत संभव है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक GST रजिस्ट्रेशन के लिए टर्नओवर सीमा बढ़ सकती है।
