Get App

Trump Tariffs: रूस से तेल की खरीदारी जारी, भारत पर अमेरिका ने लगाया अतिरिक्त टैरिफ

Trump Tariffs: रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है। अब इस लेकर अमेरिका के निशाने पर भारत भी आ गया है और अमेरिका ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है जोकि 27 अगस्त से लागू होगा। जानिए अमेरिका का क्या कहना है और कितने अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 7:51 AM
Trump Tariffs: रूस से तेल की खरीदारी जारी, भारत पर अमेरिका ने लगाया अतिरिक्त टैरिफ
Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है जो 27 अगस्त से लगने लगेगा।

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है जो 27 अगस्त से लगने लगेगा। ट्रंप सरकार ने रूस से तेल खरीदने को लेकर एक बार फिर भारत की आलोचना की। अमेरिका का यह भी कहना है कि रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन से लड़ाई में भारत अप्रत्यक्ष रूप से रूस को फाइनेंस कर रहा है और मुनाफा भी कमा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लीविट (Karoline Leavitt) का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई को लेकर भारत पर सैंक्शंस लगाए जा रहे हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति यह युद्ध जल्द से जल्द समाप्त देखना चाहते हैं।

भारत पर $1600 करोड़ के सुपर मुनाफे का आरोप

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को भारत की इस बात को लेकर आलोचना की कि यूक्रेन से लड़ाई के दौरान भी यह रूस से तेल की खरीदारी कर रहा है। स्कॉट का कहना है कि भारत की स्ट्रैटेजी आर्बिट्रेज की है यानी कि एक जगह से सस्ते में खरीदकर दूसरे जगह महंगे में बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाने की। सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रूस से सस्ते में कच्चा तेल खरीदकर इसके प्रोडक्ट्स को बेचने से भारत ने $1600 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त मुनाफा कमाया है जिसमें से कुछ भारत के सबसे अमीर परिवारों के पास गया है।

कितना बढ़ा है रूस से भारत में तेल का आना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें