Get App

Hyderabad: रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन...सुबह मिली 6 लोगों की लाश, हैदराबाद में भीषण हादसा

Hyderabad: यह आग शनिवार को चार मंजिला इमारत में लगी थी। आग लगते ही बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, पांच शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भेजा गया। इसके बाद बेसमेंट से एक और शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान बेबी (45), अखिल (11), प्रणीत (8), इम्तियाज (28) और हबीब (32) के रूप में हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 4:45 PM
Hyderabad: रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन...सुबह मिली 6 लोगों की लाश, हैदराबाद में भीषण हादसा
नामपल्ली इलाके में स्थित चार मंजिला फर्नीचर की दुकान में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी।

नामपल्ली इलाके में स्थित चार मंजिला फर्नीचर की दुकान में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने की वजह से मकान में 6 लोग फंस गए थे। अब पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने के बाद पांचों लोगों के शव बरामद किए जा सके। अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में एक फर्नीचर की दुकान की इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।

इमारत में लगी थी भीषण आग

यह आग शनिवार को चार मंजिला इमारत में लगी थी। आग लगते ही बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, पांच शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भेजा गया। इसके बाद बेसमेंट से एक और शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान बेबी (45), अखिल (11), प्रणीत (8), इम्तियाज (28) और हबीब (32) के रूप में हुई है। हबीब फर्नीचर की दुकान में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। बेसमेंट से मिले एक अन्य पुरुष शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

दम घुटने से हुई पीड़ितों की मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें