Delhi traffic advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 यानी तीन दिन तक होने वाले ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन 2026 (BRICS Leaders Summit 2026) को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने डिटेल्स ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में होने वाले इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और वैश्विक प्रतिनिधियों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि BRICS Summit के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करें और यात्रा से पहले अपना रूट जरूर जांच लें।
