Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में शुक्रवार दोपहर एक दुखद हादसे में केरल के दो पर्यटकों की मौत हो गई। यह घटना प्रसिद्ध सेला झील (Sela Lake) पर हुई, जहां जमी हुई झील की सतह पर टहलते समय अचानक बर्फ टूटने से पर्यटक बर्फीले पानी में गिर गए। तवांग के पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू थुंगोन के अनुसार, केरल के सात पर्यटकों का एक समूह दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच यहां रुका था। झील की ऊपरी परत कमजोर होने के कारण तीन लोग फिसलकर अंदर गिर गए। उनमें से एक को बचा लिया गया, लेकिन दो अन्य गहरे पानी में डूब गए।
