Noida News: नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, दो मजदूरों की मौत

पुलिस ने मामले पर तुरंत ऐक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। हादसे के पीछे लापरवाही को लेकर भी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर बिहार के भागलपुर से हैं। एक ही परिवार के दो सदस्य इस हादसे का शिकार हुए जिसमें से एक की मौत हो गई

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
नोएडा में बिल्डिंग का सेटरिंग गिरने से तीन मजदूर उसमें दब गए।

नोएडा में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया.यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का शटरिंग गिरने से तीन मजदूर उसमें दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -144 की है। घटना सुबह की बताई जा रही है।

दो मजदूरों की मौत

पुलिस ने मामले पर तुरंत ऐक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। हादसे के पीछे लापरवाही को लेकर भी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर बिहार के भागलपुर से हैं। एक ही परिवार के दो सदस्य इस हादसे का शिकार हुए जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक 45 वर्षीय मजदूर मंटू सिंह पुत्र कालेश्वर सिंह बिहार के बांका जिले के थाना बंधुवा कुरांवा बौंसी के गांव शाहसन का निवासी था। वहीं दूसरा मृतक मजदूर झारखंड का रहने वाला था।


एक ही परिवार के दो लोग

घायल मजदूर की पत्नी ने बताया कि वो 2 साल से इस बिल्डिंग में काम कर रहे हैं। सेंट्रल जोन की डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि हादसे को गंभीरता से देखते हुए निर्माणाधीन बिल्डिंग की साइट पर मौजूद सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शुरुआती जांच में सुरक्षा मनको की अनदेखी और लापरवाही की बात सामने आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।