Get App

Indian LPG Tankers News: होर्मुज से सुरक्षित निकले दो और भारतीय टैंकर! 16 अभी भी खाड़ी में फंसे, जानें- कब तक पहुंचेगा भारत

Indian LPG Tankers News: बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, दो और भारतीय एलपीजी टैंकर युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर चुके हैं और भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, 16 अन्य जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 9:07 AM
Indian LPG Tankers News: होर्मुज से सुरक्षित निकले दो और भारतीय टैंकर! 16 अभी भी खाड़ी में फंसे, जानें- कब तक पहुंचेगा भारत
होर्मुज से सुरक्षित निकले दो और भारतीय टैंकर! 16 अभी भी खाड़ी में फंसे, जानें- कब तक पहुंचेगा भारत

Indian LPG Tankers News: बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, दो और भारतीय एलपीजी टैंकर युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर चुके हैं और भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, 16 अन्य जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। वहीं, युद्ध के बाद से होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात काफी कम हो गया है। यह संकरा समुद्री रास्ता फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है।

बताया जा रहा है कि ईरान ने 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद अपने “दुश्मन” देशों (अमेरिका और उसके सहयोगी) के लिए इस रास्ते को लगभग बंद कर दिया है, जबकि “मित्र” देशों के जहाजों को गुजरने की अनुमति दी जा रही है।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 46,650 टन LPG ले जाने वाला LPG जहाज ‘ग्रीन सानवी’ 7 अप्रैल को भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने वाला है, जबकि 15,500 टन LPG ले जाने वाला ‘ग्रीन आशा’ 9 अप्रैल को भारतीय तट पर पहुंचेगा।

उन्होंने कहा, "पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय समुद्री अभियान सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के जारी हैं। इस क्षेत्र में 433 नाविकों सहित भारतीय झंडे वाले 16 जहाज मौजूद हैं। इसके अलावा दो LPG जहाज, ग्रीन सानवी और ग्रीन आशा, होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रूप से पार कर चुके हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें