Bomb Threat: बेंगलुरु में DRDO लैब को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में तमिलनाडु के CM के पोते का भी जिक्र

Bomb Threat: सोमवार को पुलिस ने बताया की गैस टरबाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (GTRE), जो कि बेंगलुरु में स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक लैब है, को बम से उड़ाने की धमकी भरे कई ईमेल मिले हैं। यह लैब बयप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित है।

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
बेंगलुरु में DRDO लैब को बम से उड़ाने की धमकी, CM के पोते के अपहरण की चेतावनी से हड़कंप

Bomb Threat: देश में इस समय स्कूल, यूनिवर्सिटी और सरकारी संस्थानों को लगातार बम की धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। ऐसे में सोमवार को पुलिस ने जानकारी दी कि गैस टरबाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (GTRE), जो कि बेंगलुरु में स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक लैब है, को बम से उड़ाने की धमकी भरे कई ईमेल मिले हैं। यह लैब बयप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित है।

अधिकारियों के अनुसार, ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और अग्निशमन सेवाओं के साथ मिलकर परिसर को खाली कराया और गहन तलाशी ली, जिसके बाद वहां कुछ नहीं मिला।

सीएम के पोते के अपहरण की धमकी


पुलिस ने बताया कि तमिल में लिखे गए ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं और वे दोपहर लगभग 1:30 बजे फटेंगे। अधिकारियों ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने यह भी चेतावनी दी थी कि तमिलनाडु के एक प्रभावशाली राजनेता के पोते का अपहरण कर लिया जाएगा।

इस आईडी से आया था मेल

खबरों के मुताबिक, 'Kiruthiha.udhayanidhi@hotmail' आईडी से आए मेल में कथित तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पोते, इनबानिधि के अपहरण की साजिश की चेतावनी दी गई थी।

धमकी भरा मेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा की पुलिस ने ईमेल के जरिए धमकी देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी है और एहतियात के तौर पर शहर में रक्षा प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस और साइबर क्राइम की टीमें ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हैं। सीएम के पोते को किडनैप करने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।