UCC in West Bengal: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने में BJP शासित उत्तराखंड और गुजरात का उदाहरण देते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि उनकी सरकार भी बंगाल में UCC लाने और छह महीने के अंदर 'लव जिहाद' के खिलाफ कड़े कानून बनाने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार छह महीने के भीतर 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कड़े कानून लाएगी। साथ ही उत्तराखंड एवं गुजरात की तरह राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी।
