Get App

UP Board 12th Topper Marksheet: यूपी 12वीं बोर्ड में शिखा वर्मा ने किया टॉप, इनकी मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश

UP Board 12th Topper Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस बार लगभग 26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली थी। पंजीकृत 25,76,082 छात्रों में से 1,26,082 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:49 PM
UP Board 12th Topper Marksheet: यूपी 12वीं बोर्ड में शिखा वर्मा ने किया टॉप, इनकी मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश
यूपी 12वीं बोर्ड में शिखा वर्मा ने किया टॉप

UP Board 12th Topper Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का ऐलान कर दिया है। 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। पहले, दूसरे और तीसरे रैंक पर पांचों लड़कियां ही हैं। 12वीं बोर्ड टॉपर शिखा वर्मा हैं। सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी स्कूल से पढ़ने वाली शिखा वर्मा को 97.60 फीसदी नंबर मिले हैं। सेकेंड रैंक पर क्रमशः नंदनी गुप्ता (97.20 फीसदी) और श्रेया वर्मा (97.20 फीसदी) हैं।

यहां नीचे देखिए 12वीं टॉपर शिखा वर्मा की मार्कशीट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस बार लगभग 26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली थी। पंजीकृत 25,76,082 छात्रों में से 1,26,082 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पिछले वर्ष इंटरमीडिएट का परिणाम 81.15% रहा था, और इस बार भी छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें