UP IMD Heat wave alert: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का सितम तेज होता जा रहा है। संगम नगरी प्रयागराज इस समय किसी भट्टी की तरह तप रही है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने 22 और 23 अप्रैल के लिए प्रदेश के पूर्वी हिस्से से लेकर पश्चिमी हिस्से तक में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, IMD चीफ मृत्युंजय महापात्र ने भी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों के लिए गंभीर चेतावनी दी है।
