Husband murdered in Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दरिंदगी की सारी हदें पार कर देने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर शव को संभल में कई जगहों पर फेंक दिया। महिला और उसके प्रेमी ने ग्राइंडर मशीन से शव के टुकड़े कर बैग में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए।
