UP Weather Forecast for June 12: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने 12 जून के लिए राज्य के 66 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 12 और 13 जून को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।
