UP Weather Heat wave Update: यूपी में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार, बांदा से लेकर प्रयागराज तक आसमान से बरस रहे आग के गोले

UP Weather Heat wave Update: लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, बांदा जिला में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गुरुवार (16 अप्रैल) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
UP Weather Heat wave Update: बांदा 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा

UP Weather Heat wave Update: उत्तर प्रदेश में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी और लू (Heatwave) से लोग परेशान हैं। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, बांदा जिला में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गुरुवार (16 अप्रैल) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। बांदा के अलावा प्रयागराज (33°C) और प्रयागराज (42.8°C) में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

नीचे देखें किस जिसे में कितना है तापमान


क्यों बढ़ रही है गर्मी?

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बना हुआ है। यह धीरे-धीरे मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में शुष्क पछुआ हवाओं का दौर जारी है। यह हवा नमी को सोख रही है और गर्मी को बढ़ा रही है।

18 अप्रैल के बाद और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग द्वारा 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक के लिए जारी सात दिवसीय रिपोर्ट के अनुसार पूरे एक हफ्ते तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह के भीतर यूपी के अलग-अलग जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है। 18 अप्रैल के बाद पारा और तेजी से ऊपर चढ़ेगा। हालांकि, विभाग ने अभी तक कोई औपचारिक 'रेड' या 'ऑरेंज' अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन शुष्क हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं।

यूपी के मौसम से जुड़े प्रमुख अपडेट्स

- बांदा में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

- पछुआ हवाओं के कारण अगले 4-5 दिन तक उमस कम लेकिन तपिश ज्यादा रहेगी।

- प्रयागराज और वाराणसी में भी तापमान 40 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है।

- लखनऊ में भी पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है।

गर्मी से बचने के उपाय

ऐसी तीखी गर्मी में दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। हालांकि ,अभी लू की आधिकारिक चेतावनी नहीं है। लेकिन बढ़ता तापमान स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। महाराष्ट्र के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। विदर्भ क्षेत्र के अकोला शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा।

ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav Vs Amit Shah: 'सपा सारी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें क्या आपत्ति...'; अखिलेश यादव को अमित शाह का जवाब

IMD के अनुसार, आंध्र प्रदेश का अनंतपुर भी 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसके बाद महाराष्ट्र के सोलापुर (43.3 डिग्री), मालेगांव (43.2 डिग्री) और बीड़ (43.1 डिग्री) का स्थान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।