UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 अक्टूबर 2026 को जारी वेदर फोरकास्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज झोंकेदार हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की फसलों पर भी पड़ सकता है।
