Get App

UP Weather Update: अगले कुछ घंटों में यूपी के 22+ जिलों में आंधी-तूफान और बवंडर का अलर्ट, IMD ने बताया कहां-कहां होगी बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आगामी कुछ घंटों के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना है। IMD ने कई जिलों के लिए गरज, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं तथा भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा मध्यम बारिश होने की संभावना है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 12:09 PM
UP Weather Update: अगले कुछ घंटों में यूपी के 22+ जिलों में आंधी-तूफान और बवंडर का अलर्ट, IMD ने बताया कहां-कहां होगी बारिश
UP Weather Update: यूपी के करीब 22 जिलों में आंधी और तूफान कहर बरपाएगा

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आगामी कुछ घंटों के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी जिला स्तरीय नाउकास्ट अलर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश होने की आशंका है। जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आज यानी 4 जून से से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 5 जून तक यह पूरे एरिया को अपनी चपेट में ले लेगा। इसके कारण पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। हालांकि, गर्मी से राहत जारी रहेगी। लू चलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसा मौसम अगले 4 दिनों तक बना रहेगा।

लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें