Get App

अभिषेक बनर्जी के इलाज पर बवाल! अस्पताल ने कहा भर्ती की जरूरत नहीं, लेकिन ममता बनर्जी ने दिया जोर

इस बीच TMC नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के इलाज को लेकर अस्पतालों पर दबाव बनाया जा रहा है। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अभिषेक पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2026 पर 12:56 PM
अभिषेक बनर्जी के इलाज पर बवाल! अस्पताल ने कहा भर्ती की जरूरत नहीं, लेकिन ममता बनर्जी ने दिया जोर
अभिषेक बनर्जी के इलाज पर बवाल! अस्पताल ने कहा भर्ती की जरूरत नहीं, लेकिन ममता बनर्जी ने दिया जोर

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के इलाज को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें भर्ती करने की मेडिकल जरूरत नहीं है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भी बताई गई थी। अस्पताल ने बाद में लिखित बयान जारी कर कहा कि भर्ती की आवश्यकता नहीं थी।

हालांकि सूत्रों का दावा है कि ममता बनर्जी ने उनके भर्ती होने पर जोर दिया। यह भी आरोप लगाया गया कि अस्पताल से निकलते समय उन्होंने अस्पताल पर बीजेपी के करीबी होने का आरोप लगाया, जिससे अस्पताल प्रशासन असहज महसूस कर रहा था।

इस बीच TMC नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के इलाज को लेकर अस्पतालों पर दबाव बनाया जा रहा है। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अभिषेक पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें