Get App

UPPSC-2025: सरकारी मुफ्त कोचिंग से चमके 74 सितारे, अब इंटरव्यू के लिए ऐसे होगी तैयारी

उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की मुफ्त कोचिंग का फायदा उठाकर कम से कम 74 अभ्यर्थियों ने UPPSC-2025 की मुख्य परीक्षा पास की है। इनमें कई सरकारी कोचिंग सेंटरों के छात्र शामिल हैं। सरकार अब इन सफल अभ्यर्थियों को मॉक इंटरव्यू समेत आगे की तैयारी में मदद देगी, ताकि वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 12:23 PM
UPPSC-2025: सरकारी मुफ्त कोचिंग से चमके 74 सितारे, अब इंटरव्यू के लिए ऐसे होगी तैयारी

सरकारी मुफ्त कोचिंग से 74 अभ्यर्थियों ने पास की UPPSC मुख्य परीक्षा

लखनऊ: आर्थिक परेशानी की वजह से अच्छी कोचिंग से दूर रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए सरकारी मुफ्त कोचिंग काफी मददगार साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों से तैयारी करने वाले कम से कम 74 अभ्यर्थियों ने UPPSC-2025 की मुख्य परीक्षा पास की है। अब इन सफल अभ्यर्थियों के लिए सरकार की आगे की तैयारी और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर नजर डालते हैं।

अलग-अलग सेंटरों से मिली सफलता

समाज कल्याण विभाग के कोचिंग सेंटरों से सफल हुए 74 अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा 35 अभ्यर्थी लखनऊ के भागीदारी भवन से हैं। वहीं अलीगंज स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र से 18 और हापुड़ के सरकारी IAS/PCS कोचिंग सेंटर से 21 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा पास की है। इन स्टूडेंट्स ने सरकारी स्तर पर मिलने वाली कोचिंग के जरिए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें