Get App

भारत पर 10% रह जाएगा अमेरिका का एक्स्ट्रा टैरिफ! सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप के नए आदेश से घटेगी दर

Trump Tariffs: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा कई देशों के खिलाफ लागू की गई टैरिफ वृद्धि के आदेशों को रद्द कर दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि ट्रंप ने कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद भारत के साथ ट्रेड डील में कुछ भी नहीं बदला है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 10:36 AM
भारत पर 10% रह जाएगा अमेरिका का एक्स्ट्रा टैरिफ! सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप के नए आदेश से घटेगी दर
अमेरिका, रूस से तेल खरीद को लेकर भारतीय सामान पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत के टैरिफ को 7 फरवरी 2026 से हटा चुका है।

टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नई घोषणा के बाद अब भारत के लिए एक्स्ट्रा टैरिफ की दर 18 प्रतिशत की बजाय 10 प्रतिशत रहेगी। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन के साथ टैरिफ डील करने वाले ट्रेडिंग पार्टनर्स को एक्स्ट्रा टैरिफ के तौर पर 10 प्रतिशत ड्यूटी का सामना करना पड़ेगा। भले ही पहले हुई डील्स के तहत ज्यादा टैरिफ रेट पर सहमति बनी हो, लेकिन अब उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के ट्रेडिंग पार्टनर्स में भारत भी शामिल है।

AFP के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी का कहना है कि हालांकि यह अस्थायी है क्योंकि ट्रंप प्रशासन ज्यादा उचित या पहले से तय टैरिफ रेट्स को लागू करने के लिए दूसरी लीगल अथॉरिटीज से बात करेगा।

भारत और अमेरिका के बीच साइन होने वाले अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क फरवरी महीने की शुरुआत में तय हुआ था। कहा गया था कि समझौते के तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। वहीं भारत अमेरिकी निर्यात के लिए बड़े पैमाने पर टैरिफ में कमी करने और रेगुलेटरी मोर्चे पर आसानी के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका, रूस से तेल खरीद को लेकर भारतीय सामान पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत के टैरिफ को 7 फरवरी 2026 से हटा चुका है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें