जंग के बीच पहली बार पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने पर सहमति जताई

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने X पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने का महत्व भी शामिल है

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 6:56 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व में चल रही स्थिति पर चर्चा की। वहीं इस बातचीत में होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के महत्व पर भी बातचीत हुई है। बता दें कि ये जानकारी खुद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी।

जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया।  भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने X पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने का महत्व भी शामिल है।”

पीएम मोदी ने दी थी ये जानकारी 


बता दें कि 24 मार्च मंगलवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर बयान दिया।उन्होंने बताया कि भारत तेजी से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, भले ही पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से दुनिया भर में व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पर असर पड़ रहा हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है, जो भारत के लिए भी चिंता की बात है। इससे देश की जरूरी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि कई जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय चालक दल के सदस्य भी मौजूद हैं, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

पीएम मोदी ने कहा, “युद्ध की शुरुआत के बाद से मैंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है। हम गल्फ के सभी देशों के साथ लगातार बातें कर रहे हैं। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। हमारा लक्ष्य, डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।