UP Thunderstorm Alert: यूपी के 18 से ज्यादा जिलों में 60kmph तक स्पीड वाले आंधी-तूफान अलर्ट, नोएडा से वाराणसी तक इन जगहों पर असर

UP Thunderstorm Alert: प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), कौशांबी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर समेत कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 3:54 PM
उत्तर प्रदेश के 18 से अधिक जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Thunderstorm Alert:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ मौसम केंद्र की जिला स्तरीय नाउकास्ट रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 18 से अधिक जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार सोनभद्र और मिर्जापुर में स्थिति ज्यादा प्रभावी रह सकती है। यहां 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली मध्यम तीव्रता की आंधी, बिजली चमकने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), कौशांबी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर समेत कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में 30 जून की सुबह तक का मौसम का पूर्वानुमान


मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्र: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और आस पास के क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में भी वज्रपात की आशंका है।

30 जून की सुबह तक का पूरे यूपी का वेदर मैप 30 जून की सुबह तक का पूरे यूपी का वेदर मैप

भारी वर्षा की संभावना वाले क्षेत्र: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और आस पास के क्षेत्र।

आंधी (गति 30 से 40 किमी/घंटा झोंको में बढ़कर 50 किमी/घंटा) की संभावना वाले क्षेत्र: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र।

लू की संभावना वाले क्षेत्र: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और आस पास के क्षेत्र।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।