Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने कौशल का अद्भुत नजारा पेश करते हुए बुधवार (24 दिसंबर) को रांची में कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। वैभव ने बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे प्लेट ग्रुप मैच में 84 गेंदों में 190 रन बनाए। इसमें 15 छक्के शामिल हैं। इस 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने अरुणाचल प्रदेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सूर्यवंशी ने केवल 36 गेंदों में शतक पूरा किया।
