Vande Bharat Patna: गुड न्यूज! गोरखपुर-पटना के बीच दौड़ेगी 'वंदे भारत' एक्सप्रेस! गोपालगंज-मशरख रूट से जोड़ने की मांग, जानें- सबकुछ

Vande Bharat Gorakhpur-Patna: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बिहार की राजधानी पटना का सफर अब और भी आसान, आरामदायक और सुपरफास्ट होने जा रहा है। पूर्वांचल और बिहार के रेल यात्रियों के लिए 'वंदे भारत एक्सप्रेस' का तोहफा कनेक्टिविटी के नए दरवाजे खोलेगा। इस प्रोजेक्ट पर 'बुलेट ट्रेन' की रफ्तार से काम जारी है

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 3:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vande Bharat Gorakhpur-Patna: रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही यूपी के गोरखपुर और बिहार की राजधानी पटना को वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है

Vande Bharat Gorakhpur-Patna News: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार (16 सितंबर) को दिल्ली में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार से जुड़ी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' समेत कई ट्रेनों को चलाने को लेकर अपनी मांगों को सामने रखा। इनमें पटना-थावे इंटरसिटी के समय में बदलाव, यात्रा समय कम करने, गोरखपुर-पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। इसके साथ ही गोपालगंज-मशरख के रास्ते नई रेल कनेक्टिविटी विकसित करने की भी मांग प्रमुख रही।

सुबह 5 बजे पटना से चले इंटरसिटी

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा मंत्री ने राजधानी पटना-थावे इंटरसिटी के समय में बदलाव का प्रस्ताव रखा। उन्होंने मांग की है कि इस प्रमुख ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 5 बजे रवाना किया जाए। जबकि थावे जंक्शन से शाम 7 बजे वापसी के लिए चलाया जाए।


फिलहाल, पटना-थावे इंटरसिटी पटना से दोपहर 12:10 बजे रवाना होती है। जबकि शाम 7 बजे थावे पहुंचती है। वापसी के दौरान ये ट्रेन 8:05 बजे थावे से चलकर सुबह 3:20 बजे पटना पहुंचती है। मंत्री ने ट्रेन की यात्रा अवधि कम करने की भी मांग की है, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।

गोरखपुर-पटना के बीच 'वंदे भारत' चलाने की मांग

मुलाकात के दौरान मिथिलेश तिवारी ने गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावित कनेक्टिविटी में गोरखपुर-गोपालगंज-मशरख होते हुए पटना को जोड़ने की बात कही गई है। इससे इस क्षेत्र के ट्रेन यात्रियों को तेज रेल सेवा मिलने के साथ-साथ गोपालगंज और आसपास के इलाकों की पटना तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

सिधवलिया में 'ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस' के ठहराव की मांग

शिक्षा मंत्री ने ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस का सिधवलिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की भी मांग की है। इसके अलावा 'अमृत भारत स्टेशन' योजना के तहत बैकुंठपुर और सिधवलिया रेलवे स्टेशनों के विकास का मुद्दा भी रेल राज्य मंत्री के सामने रखा गया। स्टेशनों के विकास से यात्रियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र में रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया।

दिघवा दुबौली में ROB-RUB निर्माण तेज करने की मांग

इस बैठक में दिघवा दुबौली में रोड ओवर ब्रिज (ROB) और रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। मंत्री ने इन परियोजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों को आवागमन में राहत मिल सके।

रेल कनेक्टिविटी से जुड़े कई मुद्दे एक साथ उठे

मिथिलेश तिवारी ने बैठक में क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी, ट्रेनों के समय में सुधार, नए रूट्स पर तेज रेल सेवा, स्टेशनों के विकास और जरूरी रेल प्रोजेक्ट्स को और रफ्तार देने से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया। बताया जा रहा है कि अब इन प्रस्तावों पर रेल मंत्रालय की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर बिहार के लोगों की नजर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Who is Bushra Bano: इंशाअल्लाह-जजाकअल्लाह कहने को लेकर क्यों घेरा जा रहा है? IPS बुशरा बानो कौन हैं, जानिए इनकी पूरी कहानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।