Vande Bharat Gorakhpur-Patna News: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार (16 सितंबर) को दिल्ली में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार से जुड़ी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' समेत कई ट्रेनों को चलाने को लेकर अपनी मांगों को सामने रखा। इनमें पटना-थावे इंटरसिटी के समय में बदलाव, यात्रा समय कम करने, गोरखपुर-पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। इसके साथ ही गोपालगंज-मशरख के रास्ते नई रेल कनेक्टिविटी विकसित करने की भी मांग प्रमुख रही।
